enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश भूमिहीन व्यक्तियों को आवास देने हेतु अभियान चलाया जायेगा......

भूमिहीन व्यक्तियों को आवास देने हेतु अभियान चलाया जायेगा......

उमरिया ( ईन्यूज़ ) - राज्य शासन के निर्देशानुसार भूमिहीन व्यक्तियों को आवास के लिये भूखण्ड अधिकार अभियान चलाया जायेगा। ग्राम पंचायत में आबादी क्षेत्र के नक्शे एवं आबादी पंजी व हितग्राहियों को प्रदाय किये जाने वाले भूखण्ड की जानकारी की ऑनलाइन इंट्री अनिवार्य रूप से करवाई जाये। ऑनलाइन इंट्री सीएलआर एमआईएस पोर्टल पर प्रत्येक माह की 5 तारीख कर पोस्ट किया जाना है। सभी सम्बन्धितों को जानकारी भेजने की हिदायत दी गई है।

Share:

Leave a Comment