enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश ओला-वृष्टि से फसलों को हुई क्षति की जानकारी भेजने के निर्देश.....

ओला-वृष्टि से फसलों को हुई क्षति की जानकारी भेजने के निर्देश.....

उमरिया ( ईन्यूज़ एमपी ) - प्रमुख सचिव राजस्व अरूण पाण्डेय ने ओला-वृष्टि एवं असामयिक वर्षा से फसलों को हुई क्षति की जानकारी निर्धारित पत्र में भेजने के निर्देश जिला कलेक्टरों को दिये हैं। उन्होंने कहा है कि प्रभावित कृषकों के खेतों में लगी फसल को हुई क्षति का आंकलन सर्वेक्षण दल भेजकर शीघ्र करवायें।
सर्वेक्षण दल में राजस्व, कृषि एवं पंचायत विभाग के कर्मचारियों के साथ स्थानीय जन-प्रतिनिधियों को सम्मिलित किया गया है। राहत राशि के वितरण में पारदर्शिता को सुनिश्चित करने के लिये प्रमुख सचिव राजस्व ने फसलों की क्षति के प्रकरणों की जानकारी तहसील, ग्राम एवं प्रकरणवार संकलित करने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा है कि इसी जानकारी के आधार पर प्रभावित कृषकों को आरबीसी 6-4 के अंतर्गत सहायता दी जायेगी।

Share:

Leave a Comment