शहडोल ( ईन्यूज़ एमपी ) - विधायक जयसिंहनगर प्रमिला सिंह ने आज लोकसेवा केंद्र के नये भवन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका उर्मिला कटारे, कलेक्टर नरेश पाल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर लोकेश जांगीड़ एवं प्रबंधक लोकसेवा केंद्र अवनीश दुबे उपस्थित थे। गौरतलब है कि लोकसेवा गारण्टी अधिनियम के अंतर्गत मध्यप्रदेश शासन के 45 विभागों की 428 सेवाओं को अधिसूचित किया गया है, जिसमें लोकसेवा गारण्टी केंद्र से 200 सेवाओं के आवेदन आवेदक ऑनलाईन आवेदन कर सेवाएं प्राप्त कर सकता है। समाधान एक दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत वर्तमान में 9 विभाग की 26 सेवाओं का निराकरण की आवेदन देकर तत्काल प्राप्त कर सकते हैं। इसी प्रकार अतिशीघ्र समाधार एक दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत 14 विभागों की 45 सेवाओं को शामिल किया जायेगा तथा 45 प्रकार की सेवाओं का निराकरण समाधान एक दिवस कार्यक्रम के तहत एक दिन में किया जायेगा। विधायक प्रमिला सिंह ने लोकसेवा केंद्र के विभिन्न कक्षों का भी निरीक्षण किया तथा हितग्राहियों से चर्चा की।