भिण्ड ( ईन्यूज़ एमपी ) - मेहगांव क्षेत्र के विधायक मुकेश चौधरी, कलेक्टर इलैया राजा टी, पुलिस अधीक्षक प्रशांत खरे, के मार्गदर्शन में जिले की विधानसभा मेहगांव के क्षेत्र में 19 फरवरी से 21 फरवरी 2018 तक विधायक कप प्रतियोगिता का आयोजन माता प्रसाद तिवारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोरमी पर किया जावेगा। खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी बृजराज सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक कप प्रतियोगिता मे बॉलीबॉल खेल का आयोजन किया जावेगा। जिसमें आयु सीमा का कोई बंधन नहीं है। इस प्रतियोगिता में प्रतिभामान पुरूष एवं महिला खिलाड़ी भाग ले सकेगें। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी को अपने साथ मूल पहिचान पत्र लेकर आना है एवं अपना नामांतरण दर्ज कराना होगा। विधायक कप प्रतियोगिता विधानसभा क्षेत्र मेहगांव में प्रतियोगिता का उद्घाटन 19 फरवरी 2018 को प्रातः 11 बजे से गोरमी स्थित माता प्रसाद तिवारी, उमावि पर किया जावेगा। विधानसभा क्षेत्र स्तर पर स्थानीय खेल निकाय, क्लब, शा. एवं अशासकीय विद्यालयों, खेल संघों के खिलाड़ियों एवं संस्था प्रमुखों से अपेक्षा की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में विधायक कप प्रतियोगिता में अपने-अपने खिलाड़ियों को सम्मलित होने के लिए प्रेरित करें। यह प्रतियोगिता नि:शुल्क कराई जावेगी। अधिक जानकारी के लिए प्रतियोगिता स्तर पर संविदा समन्व्यक नीरज सिंह बघेल, अनिल श्रीवास्तव , साधना तोमर एवं साहयक ग्रेड-3 बाबू बारेला से सम्पर्क किया जा सकता है।