enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश पेड मेन से प्रेरित हुई पेड वुमेन...सफलता की कहानी

पेड मेन से प्रेरित हुई पेड वुमेन...सफलता की कहानी

बड़वानी(ईन्यूज एमपी)-जिला मुख्यालय पर सेनेटरी यूनिट से जुड़ी समूह की महिलाओं एवं ग्रामीण महिलाओं को म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा पेडमेन फिल्म दिखाई गई। फिल्म देखने के बाद पेडमेन की तरह कार्य कर रही पेड वुमेन बहुत ही प्रभावित हुई।
बुधवार को म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बड़वानी द्वारा जिला मुख्याल पर स्थित टॉकीज में महिला स्वच्छता एवं स्वास्थ्य को प्रेरित करने वाली फिल्म पेडमेन दिखाई गई। फिल्म वास्तविक कहानी पर बनी होने के कारण समूह की महिलाएं इससे काफी प्रेरित हुई। फिल्म देखने आई महिलाओं में कुछ महिलाएं तो पेडमेन की तरह ही सेनेटरी पेड यूनिट निर्माण एवं पैकेजिंग का कार्य भी कर रही है। फिल्म से जागरूक होकर महिलाओं ने खुद के बेहतर स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को बनाए रखना है इसको समझा है।
जिले के मण्डवाड़ा एवं खजुरी ग्राम में संचालित है सेनेटरी पेड निर्माण यूनिट
जिला परियोजना प्रबंधक द्वारा बताया गया कि म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग एवं ग्रामीण महिलाओं के अथक प्रयास से गत 3 वर्षों से भी अधिक समय से ग्राम मण्डवाड़ा एवं खजुरी में सेनेटरी पेड निर्माण इकाई समूह की महिलाएं संचालित कर रही है। साथ ही निर्मित पेड जिले के प्रत्येक ग्रामो में समूह की अन्य महिलाओं को बेच कर स्वच्छता के प्रति प्रेरित कर रही है। इस कार्य से प्रभावित होकर अन्य ग्रामों की समूह की महिलाओं ने सेनेटरी पेड की पैकेजिंग युनीट भी शुरू की है एवं गांव-गांव स्वच्छता का संदेश देकर अपनी आजीविका बढ़ा रही है।

Share:

Leave a Comment