enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश प्रॉपर्टियों की रजिस्ट्री के लिए अब उप पंजीयकों को बांटे जायेगे वार्ड व क्षेत्र

प्रॉपर्टियों की रजिस्ट्री के लिए अब उप पंजीयकों को बांटे जायेगे वार्ड व क्षेत्र

उज्जैन(ईन्यूज एमपी)- प्रॉपर्टियों की रजिस्ट्री के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। उप पंजीयकों को शहर व तहसील के क्षेत्र बांटे गए हैं। रजिस्ट्री के लिए लोगों को अब क्षेत्र के उप पंजीयक के पास ही जाना पड़ेगा। महाशिवरात्रि से यह व्यवस्था लागू की गई है। इससे आम लोगों व सर्विस प्रोवाइडरों को परेशानी हो सकती है। किसी एक उप पंजीयक के पास भीड़ होने से रजिस्ट्री के लिए ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है।

महानिरीक्षक पंजीयन के निर्देश पर वरिष्ठ जिला पंजीयक मंजूलता पटेल ने सोमवार को यह व्यवस्था तय कर आदेश जारी किया था। मंगलवार से ही यह आदेश लागू भी कर दिया गया है। इससे सर्विस प्रोवाइडरों में हलचल पैदा हो गई है, क्योंकि उन्हें परेशान भी होना पड़ सकता है। अब तक शहरी क्षेत्र की रजिस्ट्री किसी भी उप पंजीयक से सुविधानुसार कराई जा सकती थी। अगर किसी उप पंजीयक के पास रजिस्ट्रियां अधिक होती थीं तो दूसरे उप पंजीयक से रजिस्ट्री कराई जा सकती थी। इससे लोगों को रजिस्ट्री के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ता था और आसानी से रजिस्ट्री हो रही थी। वरिष्ठ जिला पंजीयक पटेल के मुताबिक नई व्यवस्था से निर्धारित क्षेत्रों की मॉनीटरिंग ठीक से हो सकेगी और उप पंजीयक की जिम्मेदारी भी रहेगी।

Share:

Leave a Comment