राकेश पटेल (ई न्यूज) होशंगाबाद- जिले में 12 फरवरी की प्रात: 8 बजे तक 6.1मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 फरवरी की प्रात: 8 बजे तक तहसील होशंगाबाद में 14.8 मि.मी., सिवनीमालवा में 4.2 मि.मी., इटारसी में 2.2 मि.मी, बाबई में 4.0 मि.मी., सोहागपुर में 10.0 मि.मी., पिपरिया में 3.2 मि.मी., बनखेड़ी में 3.2 मि.मी. एवं पचमढ़ी में 7.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। गत वर्ष 12 फरवरी को होशंगाबाद जिले में 5.4 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी।