संदीप अग्रवाल(ईन्यूज एमपी)हरदा -टिमरनी ग्राम पंचायत छिपानेर के नाव घाट पर नाव ठेकेदार दारा аपानी मे तैरता हुआ इस पार से उस पार बाइक निकलने के लिए अस्थाई पुल का निर्माण लाखो रूपए की लागत से किया गया था। जिसे प्रशासन ने विगत दिनो इस पुल को बंद аकरवा दिया गया। जिसके चलते आम जानता को इस अस्थाई पुल के बंद हो जाने से परेशान होना पड रहा है। पुल के बंद हो जाने से उन्हे इस पार से उस पार जाने के लिए अधिक समय लग रहा है। वर्तमान मे नाव के द्वारा वाहन इस पार से उस पार उतारे जा रहे है। जिसके चलते अधिक समय लग रहा है। लोगो का कहना है कि पुल होने की वजह से कम समय मे इस पार से उस पार आसानी से पहुच जाया करते थे। लेकिन पुल के बंद होने अब अधिक समय लग रहा है। इस पुल से लोगो को आवागमन मे सुविधा मिल ग ई थी। पुल के ऊपर से बाइक ओर पैदल लोग आसानी से निकल जाया करते थे। 10 रूपये प्रति सवारी की हिसाब से रूपए लिए जाते थे। कुछ महिनो पहले लोक निर्माण विभाग ओर राजस्व विभाग की टीम नर्मदा नदी पर बने इस अस्थाई पुल का निरीक्षण करने पहुचे थे। निरीक्षण करने पहुचे अधिकारियो द्वारा पुल पर चढकर भी निरीक्षण किया गया था। विगत दिनो घाट पर पहुचे प्रशासनिक अधिकारियो द्वारा पुल को बंद करवा दिया गया। аपुल के बंद हो जाने से लोगो को खासी परेशानी हो रही है। सिहोर ओर भोपाल जाने के लिए 30से 40किमी का बचता है चक्कर छिपानेर नर्मदा घाट से उस पार उतरने ओर उस पार से सिहोर भोपाल पहुचने पर 30 से 40 किमी का चक्कर बचता है। वही हरदा नेमावर से होकर जाने से सिहोर भोपाल जाने मे करीब 40 किमी का चक्कर ओर बड जाता है। नाव घाट पर बने अस्थाई पुल की वजह से समय की भी बचत होती थी। लेकिन पुल के बंद होने से इस पार से उस पार जाने के अधिक समय लग रहा है। पुल बंद होने के बाद नाव के माध्यम से मोटरसाइकिल को भी इस पार से उस पार उतारा जा रहा है। जिसमे अधिक समय लगता है।а एसडीएम ने जपं सीईओ को कार्यवाई के लिए लिखा पत्र एसडीएम पीके पाडे ने аजनपद पंचायत सीईओ को कार्यवाही के लिए पत्र लिखा था। इसके जपं सीईओ द्वारा पंचायत सचिव को आदेश कर अस्थाई पुल को बंद करवा दिया गया है। एसडीएम पीके पाडे ने बताया कि हमे जांच का आदेश मिला था जांच उपरांत सुरक्षा सम्बन्धी खामियां मिली जिसके चलते जनपद सीईओ को कार्यवाही के लिए लिखा था।а इनका कहना है। बरिष्ट अधिकारियो के निर्देश पर जांच का आदेश मिला था। जांच उपरात सुरक्षा संबंधी खामिया मिली जिसके चलते जनपद पंचायत सीईओ को कार्यवाही के लिए पत्र लिखा था। पीके पाडे एसडीएम टिमरनी।а