enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री पहुंचे शोकसंतप्त परिवारों मे व्यक्त की संवेदनाएं.....

मुख्यमंत्री पहुंचे शोकसंतप्त परिवारों मे व्यक्त की संवेदनाएं.....

सीहोर ( ईन्यूज़ एमपी ) - аमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार सीहोर जिले की नसरुल्लागंज तहसील के गाँव सौंठिया,रिछाडिया कदीम तथा मगरिया पहुंचे जहाँ वे गजराज सिंह पंवार, बाबू लाल जाट तथा हुकूम सिंह दरबार के घर गये और विगत समय हुए उनके परिजनों के निधन पर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

аनसरुल्लागंज हेलिपेड पर क्षेत्र के पंचायत सचिवों ने प्रान्तीय उपाध्यक्ष विनोद शर्मा के नेतृत्व मे गत दिवस प्रदेश के पंचायत सचिवों के हित मे की गयी घोषणाओं को लेकर मुख्यमंत्री का पुष्पहार पहना कर तथा पुष्पवर्षा कर आभार व्यक्त किया।

аमुख्यमंत्री मगरिया मे एमपीएल क्रिकेट कार्यक्रम मे शासकीय हाईस्कूल परिसर पहुंचे जहाँ उन्होंने उपस्थित जनसमूह को शासन योजनाओं के बारे जानकारी देते हुए कहा कि पूरे प्रदेश का सर्वांगीण विकास ही हमारा लक्ष्य है।

аइस अवसर पर मार्कफेड अध्यक्ष रमाकांत भार्गव, वनविकास निगमाध्यक्ष गुरू प्रसाद शर्मा, म.प्र.वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राजपूत, मध्यप्रदेश सिलाई कला मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील माहेश्वरी, भाजपा प्रदेश मंत्री रघुनाथ सिंह भाटी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर तरुण कुमा पिथोडे, एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा सहित अन्य शासकीय सेवक तथा बडी संख्या मे ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Share:

Leave a Comment

рд╕рдорд╛рди рд╕рдорд╛рдЪрд╛рд░