enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश डॉ. नरोत्तम मिश्र ने किया कोलारस क्षेत्र का सघन दौरा

डॉ. नरोत्तम मिश्र ने किया कोलारस क्षेत्र का सघन दौरा

भोपाल(ईन्यूज एमपी)-जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने आज कोलारस विधानसभा क्षेत्र में सघन दौरा करते हुए ग्रामवासियों को मध्यप्रदेश सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने दीघोद, गढ़, मदनपुर, विजरावन, किशनपुर और कुम्हरौआ चुर में विभिन्न सभाओं को सम्बोधित किया। डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि मध्यप्रदेश की सरकार गरीबों की हितेषी सरकार है। जहां एक ओर एक रुपए किलो गेहूं, नमक, चावल, जनता को उलपब्ध करवाया गया है। वहीं भावांतर जैसी योजनाएं किसानों के हित में लागू की गई हैं।
जनसंपर्क मंत्री ने कहा कि भूसे के भाव से भी सस्ता अनाज उपलब्ध करवाने वाली मध्यप्रदेश सरकार किसी चुनावी अभियान के तहत योजनाएं लागू नहीं करती। गत कई वर्ष से जनता को सस्ता अनाज और नमक उपलब्ध करवाया जा रहा है। यह सही अर्थ
में लोक कल्याणकारी सरकार है। इसी तरह शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं कई बरस से इस सरकार ने लागू कर रखी हैं। किसानों को उनकी लागत का डेढ़ गुना मूल्य देने की पहल भी यह सरकार कर रही है। यह एक
जनता के लिए समर्पित सरकार की कार्य पद्धति का उदाहरण है। कांग्रेस को जनता का कल्याण और सार्वजनिक विकास करने से किसने रोका था। खुद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उद्योग मंत्री रहते हुए भी किसी उद्योग को पनप ने नहीं दिया। शायद उनके मन में
यह असुरक्षा का भाव था कि यदि उद्योग लगे और उसमें लोगों को रोजगार मिला, तो महाराज की जय कहने के लिए कौन उनके साथ घूमेगा।

Share:

Leave a Comment