enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश कांग्रेस महासचिव व प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया सीहोर प्रवास, पर पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से होंगे रूबरू

कांग्रेस महासचिव व प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया सीहोर प्रवास, पर पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से होंगे रूबरू

(ईन्यूज़ एमपी) सीहोर -अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (प्रदेश प्रभारी)а दीपक बावरिया आज सीहोर जायेंगे। वह सीहोर के मंडी रेस्ट हाउस में जिले की चारों विधानसभा के कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की विधानसभा वार बैठकें लेंगे। वह सुबह 10 बजे भोपाल से सड़क मार्ग द्वारा सीहोर जायेंगे, पूर्वान्ह 11 बजे सीहोर पहुंचकर, वहां पर वरिष्ठ कांग्रेसजनों, कांग्रेस पदाधिकारियों, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के अलावा कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक चर्चा करेंगे।аश्री बावरिया सायं 5 बजे भोपाल के लिए रवाना हो जायेंगे।

Share:

Leave a Comment

рд╕рдорд╛рди рд╕рдорд╛рдЪрд╛рд░