भोपाल (ई न्यूज एमपी)- मध्य प्रदेश रोजगार सहायक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोशन सिंह परमार ने 15 फरवरी से 25 फरवरी के बीच आन्दोलन करने की चेतावनी दी है | राजधानी भोपाल में हमारे संपादक सचींद्र मिश्र के साथ एक भेंट वार्ता के दौरान अध्यक्ष श्री सिंह ने बताया है की प्रदेश के सभी दस संभागो के जी आर एस अलग अलग तिथियो में आन्दोलन करेगे | अध्यक्ष सही सिंह ने कहा है कि 15 से 25 फरवरी के दौरान भोपाल,इंदौर ,उज्जैन ,सागर ,जबलपुर ,ग्वालियर ,रीवा,शहडोल,चम्बलऔर होसंगाबाद/नर्मदापुरम के सभी 23 हजार रोजगार सहायक साथी नियमितीकरण की मांग को लेकर सरकार के समक्ष अपनी मांग रखेगे | बतादे कि समय रहते अगर सरकार नियमित नही करती तो अप्रैल से अनिश्चित कालीन हड़ताल करेगे |