enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश कलेक्टर से शिकायत होते ही कैम्प से बांटी पात्रता पर्ची

कलेक्टर से शिकायत होते ही कैम्प से बांटी पात्रता पर्ची

जबलपुर(ईन्यूज एमपी)-कैंट बोर्ड में वार्ड नंबर 6 के बीपीएल कार्डधारकों की पात्रता पर्ची का विवाद कलेक्टर महेशचंद्र चौधरी के सामने सुलझा लिया गया। कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष अभिषेक चौकसे ने कलेक्टर से बताया कि सार्वजनिक स्थल की जगह पर्ची का वितरण पहले पार्षद निवास से किया जाना था। इस बात का विरोध करने पर कार्यक्रम को टाला गया। कलेक्टर ने तत्काल ही सार्वजनिक स्थल पर कैम्प लगाकर पात्रता पर्ची बांटने के निर्देश दिए। वहीं खाद्य विभाग अधिकारियों को भी पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने कहा गया।

दो माह कराया इंतजार

कलेक्टर से बताया गया कि दो माह तक पात्रता पर्ची के लिए लोगों को इंतजार कराया गया। वहीं पर्ची का वितरण करने के लिए कैंट बोर्ड कार्यालय में पहले से कमरा आवंटित किया गया है। खाद्य विभाग की ओर से इसी कमरे से पर्ची का वितरण किया जाना चाहिए। इस बात पर कलेक्टर ने कैम्प में सभी जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने और सार्वजनिक स्थल पर कैम्प लगाने के निर्देश दिए।

गोराबाजार में हुआ वितरण

दोपहर बाद गोराबाजार में कैम्प लगाकर खाद्य विभाग के अमले ने 50 से ज्यादा पर्चियों का वितरण किया। हालांकि कैम्प की जानकारी नहीं होने से लोग कम ही संख्या में पहुंचे।

Share:

Leave a Comment