enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के पहले राज्यपाल दिनेश नंदन का निधन

छत्तीसगढ़ के पहले राज्यपाल दिनेश नंदन का निधन

रायपुर ( ईन्यूज़ एमपी ) - छत्तीसगढ़ के पहले राज्यपाल दिनेश नंदन सहाय का आज लंबी बीमारी के बाद अपने गृहनगर मधेपुरा में देहांत हो गया। गौरतलब है कि सहाय वर्ष 2000 से 2003 तक छत्तीसगढ़ के राज्यपाल थे।

दिनेश नंदन सहाय का जन्म 2 फरवरी 1936 को हुआ था। छत्तीसगढ़ का राज्यपाल रहने के अलावा वे त्रिपुरा के भी राज्यपाल रह चुके हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद 1960 में उनका चयन भारतीय पुलिस सेवा में हो गया।

उन्होंने बिहार के डीजीपी के रूप में भी कार्य किया। एक बेटे और दो बेटियां के पिता दिनेश नंदन सहाय को 2003 में त्रिपुरा का भी गर्वनर बना दिया गया था। दिनेश नंदन सहाय का जन्म मधेपुर के एक एक मध्य वर्गीय परिवार में हुआ था।

Share:

Leave a Comment