enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश सम्मान, सुरक्षा,स्वरक्षा संवाद अभियान का आगाज........

सम्मान, सुरक्षा,स्वरक्षा संवाद अभियान का आगाज........

सीधी ( ईन्यूज़ एमपी ) - आज जिले के थाना कमर्जी में महिला बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सामाजिक चेतना और जागरूकता के लिये राष्ट्रीय बालिका दिवस पुलिस थाना स्तर पर सम्मान सुरक्षा स्वरक्षा संवाद अभियान संचालित किया गया है। जन-संवाद कार्यक्रम में महिला बाल विकास विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी, संयुक्त रूप से महिलाओं, किशोरों तथा बच्चों की सुरक्षा और उनके कल्याण से संबंधित कानूनों की जानकारी दी गई ।

इसी के मद्धेनजर महिला सशक्तिकरण, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आज सम्मान सुरक्षा स्वरक्षा अभियान के अन्तर्गत संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस संवाद कार्यक्रम में महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा हुई ।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला एवं बाल अपराध के प्रति समाज में चेतना एवं जागरूकता लाने के साथ ही प्रशासन एवं जनता के बीच नागरिक अनुकूल वातावरण निर्मित करना है।

Share:

Leave a Comment