enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने श्री तिवारी के निधन पर किया शोक व्यक्त.........

जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने श्री तिवारी के निधन पर किया शोक व्यक्त.........

दतिया ( ईन्यूज़ एमपी ) - जनसंपर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्रीयुत श्रीनिवास तिवारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा कि श्री तिवारी ने राजनीति में विभिन्न पदों में आसीन रहते हुए निरंतर सेवाभाव से कार्य किया।

स्व. तिवारी ने लंबे राजनीतिक, सामाजिक जीवन में सक्रिय भूमिकाओं का निर्वहन किया। श्री तिवारी विधानसभा अध्यक्ष जैसे भी महत्वपूर्ण पद पर आसीन रहें। मेरे साथ ही अन्य अनेक विधानसभा सदस्यों ने उनसे काफी कुछ सीखा, कार्य संचालन का तरीका और सदन चलने की प्रक्रिया जो काफी महत्वपूर्ण होती है। विधानसभा सदस्यों ने स्व. श्री तिवारी से जो ज्ञान अर्जित किया वो अनेक सदस्यों के लिए पूंजी के समान है। सामाजिक क्षेत्र में भी स्व. श्री तिवारी की सेवाएं याद रखी जाएंगी।
जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने श्री तिवारी को श्रद्धाजंलि देते हुए उनके शोक संतप्त परिजन को यह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना ईश्वर से की है।

Share:

Leave a Comment