enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश फरवरी में होंगे विधानसभा चुनाव, इलेक्शन कमीशन आज करेगा तारीखों का ऐलान!

फरवरी में होंगे विधानसभा चुनाव, इलेक्शन कमीशन आज करेगा तारीखों का ऐलान!

भोपाल(ई न्यूज एमपी) मध्य प्रदेश मे होने वाले विधानसभा के उपचुनाव की तारीखों का ऐलान गुरुवार को होने जा रहा है। दोनों ही सीटों का ऐलान देश में होने जा रहे तीन राज्यों के साथ ही होने की संभावना जताई गई है। यह चुनाव फरवरी में होंगे, जिसकी तारीखों का ऐलान थोड़ी देर में होने जा रहा है।

गुजरात चुनाव के बाद तीन राज्यों के साथ ही एमपी के मुंगावली और कोलारस में होने जा रहे उपचुनाव पर सभी की निगाहें लगी हुई हैं। चुनाव आयोग ने उपचुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी है।



इससे पहले चुनाव आयोग ने अशोक नगर और शिवपुरी से लगी क्रमश मुंगावली और कोलारस सीट पर चुनावी खर्च की निगरानी के भी निर्देश दे दिए थे। इसके अलावा अवैध रूप से शराब के परिवहन पर भी आबकारी के उड़नदस्ते नजर रखेंगे।



दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
मध्यप्रदेश के विधानसभा उपचुनाव में भी दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। गुजरात चुनाव के बाद जहां कांग्रेस ने अच्छा परफार्म किया है, वहीं भाजपा की सीटों में गिरावट से सभी दिग्गज चिंतित है। इसके अलावा भाजपा में अंदरूनी खींचतान और विवादास्पद बयानबाजी से पार्टी की किरकिरी हुई है। इसे लेकर भाजपा और कांग्रेस कोई भी इस चुनाव में कोताही नहीं बरतना चाहती है।



कांग्रेस से सिंधिया और भाजपा से प्रभात झा
मुंगावली और कोलारस विधानसभा चुनावों में कांग्रेस से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और भारतीय जनता पार्टी से राज्य सभा सांसद प्रभात झा ने मोर्चा संभाल रखा है। इसके अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी कई चुनावी सभाएं की हैं। दोनों ही पार्टियां अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटी हुई है।

Share:

Leave a Comment