enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश 17भाजपाईयो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

17भाजपाईयो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

छिंदवाड़ा. धरमटेकड़ी चौकी क्षेत्र के ग्राम नेर निवासी और भाजपा किसान मोर्चा सारना मंडल अध्यक्ष अलकेश साहू (50), सारना भाजपा मंडल अध्यक्ष नितेश रघुवंशी (35) सहित 17 लोगों को अनुसूचित जाति जनजाति थाना पुलिस ने करीब छह माह बाद गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को पुलिस ने जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया, यहां से उनका जेल वारंट काट दिया गया। हालांकि इस सब के बीच पीडि़त परिवार अभी भी सहायता राशि के लिए भटक रहा है।

ग्राम नेर निवासी रामकिशोर पिता मूलकचंद वंशकार (48) के घर में 9 अगस्त 2017 की शाम करीब पांच बजे के आस-पास भाजपा नेताओं और उनके साथियों ने कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला किया। कच्चे मकान को तोड़-फोडक़र उसे पूरी तरह बर्बाद कर दिया। रामकिशोर के साथ मारपीट की। पीडि़त का आरोप है कि मकान में रखे नकदी 50 हजार रुपए लूटने के साथ ही घर की पूरी सामग्री तोड़ दी। पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध किया। पीडि़त परिवार न्याय के लिए लगातार भटकता रहा। पुलिस महकमे के अधिकारियों को आवेदन दिए तब जाकर छह माह बाद पुलिस नेे आरोपियों को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि आरोपी खुलेआम गांव में घूम रहे थे, लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया। किसी न किसी तरह से सभी पुलिस की नजर में फरार चल रहे थे। फिलहाल पीडि़त परिवार मुआवजे के लिए भटक रहा है।

इन्हें भेजा जेल
अनुसूचित जाति जनजाति थाना पुलिस के अनुसार भाजपा किसान मोर्चा सारना मंडल अध्यक्ष अलकेश साहू , सारना भाजपा मंडल अध्यक्ष नितेश रघुवंशी , शुभम रघुवंशी , मुकेश रघुवंशी , नीलेश रघुवंशी ), रमेश यादव , कबीर रघुवंशी , भूरा कुर्मी , विक्की रघुवंशी, मुन्ना यादव , टिक्कू डेहरिया , सुम्मी डेहरिया , विनय रघुवंशी, श्याम यादव , दिनेश रघुवंशी , अमित रघुवंशी एवं जयपाल रघुवंशी को अनुसूचित जाति जनजाति थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया, यहां से सभी आरोपियों का जेल वारंट काट दिया गया।

Share:

Leave a Comment