भोपाल ( ईन्यूज़ एमपी ) - राज्य मंत्रालय के सामने 4 कर्मचारी संगठनों की क्रमिक भूख हड़ताल आज से। चारों संगठनों के 100 कर्मचारी बैठेंगे भूख हड़ताल पर। दिनभर तक चलेगी हड़ताल। हड़ताल से मंत्रालय विंध्याचल सतपुड़ा समेत कई सरकारी दफ्तरों के कामकाज पर पड़ेगा असर। कर्मचारियों की वेतन विसंगति अनुकंपा नियुक्ति समेत कई मांगों का निराकरण नहीं होने से नाराज हैं कर्मचारी संगठन।