शहडोल ( ईन्यूज़ एमपी ) - विद्युत अधिकारी कर्मचारी संघ ने कोरमा तिराहा सब स्टेशन प्रांगण में सभा का आयोजन किया गया जिसमें संघ के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। चयनित पदाधिकारियों को सभी सदस्यों के द्वारा पूर्ण मान्यता प्रदान की गई एवं चयनित पदाधिकारियों द्वारा समस्त विद्युत कर्मचारियों के हितार्थ उनकी सुरक्षा और न्याय सुविधाओं एवं विसंगतियों को दूर करने निराकरण हेतु संघ के माध्यम से अपने दायित्वों के निर्वाहन का संकल्प लिया गया। जिनका निर्वाचन हुआ उनमें अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ठाकुर, वृत्त उपाध्यक्ष अखिलेश पाटिदार, वृत्त सचिव उत्तम लोधी, प्रचार सचिव सत्य प्रकाश मिश्रा, वृत्त कोषाध्यक्ष संतोष प्रजापति, सदस्य मीना उईके, सदस्य खीरसाागर पटेल शामिल हैं।