enewsmp.com
Home सीधी दर्पण प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल 10 एवं 11 सितम्बर को सीधी जिले के प्रवास पर

प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल 10 एवं 11 सितम्बर को सीधी जिले के प्रवास पर

सिहावल में शासकीय जूनियर आदिवासी बालक छात्रावास सिहावल का करेंगे लोकार्पण


सीधी (ईन्यूज एमपी)-मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सीधी जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल 10 एवं 11 सितम्बर को सीधी जिले के प्रवास पर रहेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री 10 सितम्बर को रात्रि 7 बजे परसिली रिसोर्ट सीधी पहुंचेंगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे।

11 सितम्बर को प्रातः 10 बजे परसिली से सिहावल के लिए रवाना होंगे और प्रातः 11.30 बजे सिहावल पहुंचेंगे। यहां वे शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिहावल के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। इसके साथ ही युवा संवाद, मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान कार्यक्रम, हितलाभ वितरण तथा शासकीय जूनियर आदिवासी बालक छात्रावास सिहावल के लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेंगे।

प्रभारी मंत्री दोपहर 2.30 बजे सिहावल से सर्किट हाउस सीधी के लिए प्रस्थान करेंगे तथा 3 बजे सर्किट हाउस पहुंचकर जनप्रतिनिधियों एवं जनसामान्य से भेंट एवं चर्चा करेंगे।

इसके पश्चात अपराह्न 3.30 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों तथा मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान की समीक्षा बैठक लेंगे। शाम 4.30 बजे वे बिजुरी, जिला अनूपपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share:

Leave a Comment