enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी में तेंदुए की खाल काण्ड का खुलासा 3 आरोपी रिमांड में STF टीम की बड़ी कार्यवाई...

सीधी में तेंदुए की खाल काण्ड का खुलासा 3 आरोपी रिमांड में STF टीम की बड़ी कार्यवाई...

सीधी ( ईन्यूज एमपी) वन्यजीव तस्करी के खिलाफ स्टेट टाइगर रिजर्व टास्क फोर्स (STF) की टीम ने सीधी-मऊगंज जिले की सीमा पर स्थित ग्राम पिपराही से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। वन विभाग और STF की टीम ने शनिवार और रविवार को पूरा दिन कार्रवाई गोपनीय रखी। और रविवार शाम ढलते ही तीनों आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल सीधी लाया गया। जंहा कल से जिले भर में कौतूहल रही चर्चा शोषल मीडिया की सुर्खियों व अफवाहों पर आखिर विराम लग गया है ।


बतादें कि STF की टीम वन्यजीव तस्करी के संभावित नेटवर्क की जांच कर रही है। कार्रवाई के दौरान मोबाइल चैट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सबूतों के जरिए तस्करी से जुड़े लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि STF ने तस्करों के नेटवर्क तक पहुंचने के लिए व्यापारी बनकर संपर्क साधा था। जांच में सांभर, चीतल सहित अन्य वन्यजीवों के अवशेष और मगरमच्छ की खाल मिलने की भी आशंका जताई जा रही है।

अधिकारियों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में अनमोल सिंह चंदेल निवासी ग्राम बीरा देती, उम्र करीब 25 वर्ष), अभिषेक उर्फ प्रिंस निवासी ग्राम दुधमनिया, उम्र करीब 27 वर्ष) और लल्ला बैगा (निवासी ग्राम जड़कुड़) मुख्य आरोपी हैं। मामले में अभिषेक उर्फ प्रिंस सिंह चंदेल का नाम सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज है। बताया जा रहा है कि यह परिवार भाजपा से तालुक रखते हैं जिनका आगरा और तमिलनाडू तक नेटवर्क होना बताया गया है ।

Share:

Leave a Comment