enewsmp.com
Home सीधी दर्पण नवागत सीईओ सौम्या आनंद ने किया जनपद काऔचक निरीक्षण,कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

नवागत सीईओ सौम्या आनंद ने किया जनपद काऔचक निरीक्षण,कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

कार्यालयों में अनुपस्थित पाए गए अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

सीधी (ईन्यूज एमपी)-नवागत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सीधी सुश्री सौम्या आनंद ने बुधवार, 2 सितंबर 2026 को प्रातः 10 बजे जनपद पंचायत सीधी कार्यालय, ई-दक्ष केंद्र एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान विभिन्न कार्यालयों में कई अधिकारी एवं कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। सीईओ जिला पंचायत ने कार्यालयीन व्यवस्थाओं एवं अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लेते हुए अनुपस्थित पाए गए अधिकारी-कर्मचारियों के संबंध में जानकारी ली।
उन्होंने अनुपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Share:

Leave a Comment