enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी जिले में 9 अभ्यर्थियों को मिली अनुकंपा नियुक्ति

सीधी जिले में 9 अभ्यर्थियों को मिली अनुकंपा नियुक्ति

कलेक्टर विकास मिश्रा ने जारी किए नियुक्ति एवं पदस्थापना आदेश

सीधी(ईन्यूज एमपी)-कलेक्टर विकास मिश्रा ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए पात्र पाए गए 9 अभ्यर्थियों की नियुक्ति एवं पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। यह कार्रवाई मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में की गई है। जिला स्तरीय समिति द्वारा संबंधित प्रकरणों का परीक्षण करने तथा आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति के बाद अभ्यर्थियों को अनुकंपा नियुक्ति के लिए पात्र पाया गया।

जारी आदेश के अनुसार धीरज कुमार वर्मा, पिता स्व. मिहीलाल वर्मा, निवासी सिविल लाइन, सतना को कार्यालय तहसीलदार, तहसील गोपद बनास के अंतर्गत न्यायालय नायब तहसीलदार, वृत्त सेमरिया में पदस्थ किया गया है। प्रांजल मिश्रा, पिता स्व. विजय प्रकाश मिश्रा, निवासी ग्राम एवं पोस्ट पाड़, तहसील मझौली को कार्यालय कलेक्टर की खाद्य शाखा में पदस्थ किया गया है।

इसी प्रकार सत्यम सिंह चौहान, पिता स्व. शुभलायक सिंह चौहान, निवासी अमरवाह, तहसील गोपद बनास को कार्यालय उपखंड अधिकारी (राजस्व), मझौली में नियुक्त किया गया है। विजय सिंह, पिता स्व. पुष्पराज सिंह, निवासी उपनी, तहसील गोपद बनास को कार्यालय उपखंड अधिकारी (राजस्व), कुसमी में पदस्थ किया गया है। अमन सिंह, पिता स्व. रमेश सिंह, निवासी चितांग हटवाखास, तहसील सिहावल को कार्यालय कलेक्टर की अधीक्षक शाखा में नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा शिव बहादुर रातव, पिता स्व. बहादुर कोल, निवासी ग्राम कुड़ैनिया बेलहा, तहसील बहरी को कार्यालय कलेक्टर, जिला सीधी में नियुक्त किया गया है। अमित कुमार सिंह चौहान, पिता स्व. पुष्पराज सिंह, निवासी ग्राम करगिल अमरवाह को कार्यालय तहसीलदार, तहसील सिहावल में नियुक्त किया गया है। बृजेश कुमार पाण्डेय, पिता स्व. विश्वकांत पाण्डेय, निवासी ग्राम बड़ागांव कोदौरा को कार्यालय उपखंड अधिकारी (राजस्व) सिहावल, न्यायालय उपखंड अधिकारी लिंक कोर्ट बहरी में नियुक्त किया गया है।

रोहित सिंह चौहान, पिता स्व. देवी सिंह चौहान, निवासी नौढ़िया, तहसील गोपद बनास को कार्यालय तहसीलदार, तहसील चुरहट, जिला सीधी में नियुक्त किया गया है।

सभी अभ्यर्थियों को सातवें वेतनमान के अंतर्गत 19,500-62,000 रुपये के वेतनमान में 19,500 रुपये प्रारंभिक मूल वेतन तथा शासन द्वारा समय-समय पर स्वीकृत महंगाई भत्ते के आधार पर नियुक्ति दी गई है। नियुक्तियां तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि के लिए अस्थाई रूप से की गई हैं।

नियुक्ति आदेश में अभ्यर्थियों के लिए मान्यता प्राप्त संस्था से एक वर्षीय कम्प्यूटर डिप्लोमा प्राप्त करना तथा सीपीसीटी परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य किया गया है।

Share:

Leave a Comment