सीधी(ईन्यूज एमपी)- रीवा संभाग के कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह आज शनिवार, 29 अगस्त 2026 को सीधी जिले के दौरे पर रहेंगे। उनके निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार वे विभिन्न शासकीय संस्थानों का निरीक्षण करने के साथ मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कमिश्नर सुबह 10 बजे रीवा से सीधी के लिए प्रस्थान करेंगे और करीब 11 बजे सीधी पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल ग्राम सपही का भ्रमण करेंगे। दोपहर 12:15 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहरी तथा 12:40 बजे तहसील कार्यालय बहरी पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे सिहावल में आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास कैंप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में दोपहर 2:30 से 3 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। दोपहर 3 बजे कमिश्नर जनपद पंचायत सिहावल कार्यालय का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे छात्रावास सिहावल का निरीक्षण प्रस्तावित है। शाम 5 बजे अमिलिया खाद केंद्र का निरीक्षण करने के बाद वे रीवा के लिए रवाना होंगे। कमिश्नर के दौरे को लेकर संबंधित विभागों एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। दौरे के दौरान शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन, संस्थानों की व्यवस्थाओं और जनहित से जुड़े कार्यों की स्थिति का जायजा लिया जाएगा।