enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी-बाढ़ के बीच नदी में फंसी बस, यात्रियों ने उतरकर बचाई जान

सीधी-बाढ़ के बीच नदी में फंसी बस, यात्रियों ने उतरकर बचाई जान

सीधी/कुसमी(ईन्यूज एमपी)- जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। कुसमी क्षेत्र के पौड़ी के पास चमरौही नदी में तेज बहाव के बीच एक यात्री बस पुल पार करते समय फंस गई।

बताया गया कि ददरी से कुसमी होते हुए सीधी की ओर जा रही सफेद रंग की बस को चालक ने उफनती नदी के पुल से निकालने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव और सड़क की खराब स्थिति के कारण बस बीच में ही फंस गई।

बस के नदी के बीच फंसते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। खतरे को देखते हुए सभी यात्री बस से उतरकर सुरक्षित स्थान की ओर पहुंच गए और अपनी जान बचाई। राहत की बात यह रही कि **घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।**

लगातार बारिश के कारण क्षेत्र की नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। लोगों से अपील की गई है कि उफनती नदी-नालों और पुलों पर पानी का तेज बहाव होने के दौरान जोखिम उठाकर आवागमन न करें, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

Share:

Leave a Comment