enewsmp.com
Home सीधी दर्पण दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर सीधी में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई और की आतिशबाजी

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर सीधी में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई और की आतिशबाजी

सीधी(ईन्यूज एमपी)- दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत के बाद जिला कांग्रेस कमेटी सीधी ने रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय जवाहर कांग्रेस भवन के सामने विजय उत्सव मनाया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, ढोल-नगाड़ों की थाप पर जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारेबाजी करते हुए दतिया की जनता का आभार जताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि दतिया उपचुनाव का परिणाम प्रदेश की जनता के कांग्रेस के प्रति बढ़ते विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने इसे प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण संदेश बताते हुए कहा कि आमतौर पर उपचुनाव में सत्तारूढ़ दल को बढ़त मिलती है, लेकिन दतिया की जनता ने कांग्रेस के पक्ष में जनादेश देकर अलग संदेश दिया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेगी और किसानों, युवाओं, कर्मचारियों, व्यापारियों तथा अन्य जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखेगी। उनके अनुसार इस जीत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा हुआ है, जिसका असर आगामी चुनावों में भी देखने को मिलेगा।

विजय उत्सव में नगर पालिका उपाध्यक्ष दानबहादुर सिंह, जिला संगठन महामंत्री ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आकाश सिंह 'रिंकू', उपाध्यक्ष हरिहर सोनी, महामंत्री अशोक कोरी, भूपेंद्र सिंह, जिला कार्यालय प्रभारी दिनेश पाठक, नगर कांग्रेस अध्यक्ष हल्के सोनी, शशिकला द्विवेदी, गोविंद गुप्ता, कृतिमा सिंह, रेखा सिंह, रामभिलाष पटेल, सुनील सिंह, नागेश्वर साकेत, अजीत सिंह, कैलाश वर्मा, जैनेन्द्र जायसवाल, श्रीनिवास जायसवाल, रमेश सेन, विक्रमादित्य बघेल, दिग्विजय सिंह, मोहम्मद बिलाल, रोहित द्विवेदी, अलंकार द्विवेदी, गंगा वर्मा, अभिनव बघेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share:

Leave a Comment