enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश सीएम आज करेंगे पौधारोपण महाअभियान की शुरुआत, 362 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

सीएम आज करेंगे पौधारोपण महाअभियान की शुरुआत, 362 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

जबलपुर(ईन्यूज एमपी)- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को जबलपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे 11 लाख पौधारोपण महाअभियान का शुभारंभ करेंगे और शहर को 362 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे का मुख्य आकर्षण 11 लाख पौधारोपण महाअभियान रहेगा। इस अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। विभिन्न सरकारी विभागों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों की सहभागिता से पौधारोपण किया जाएगा।

इसके अलावा मुख्यमंत्री 362 करोड़ रुपये से अधिक लागत की सीवेज एवं अन्य विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इन परियोजनाओं के शुरू होने से शहर में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और नागरिकों को बेहतर शहरी सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

राज्य सरकार का कहना है कि पौधारोपण अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देना है। सरकार नागरिकों से पौधों के संरक्षण और उनकी नियमित देखभाल में भी सक्रिय भागीदारी की अपील कर रही है।

Share:

Leave a Comment