सीधी(ईन्यूज एमपी)- नगर पालिका परिषद सीधी में नव नियुक्त एल्डरमैन भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान से मिलकर उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त एल्डरमैनों का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर शुभकामनाएं दीं। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि नव नियुक्त एल्डरमैनों में मुनिराज विश्वकर्मा, राकेश सिंह चौहान, विभा शर्मा, निर्मला नामदेव और सुरेंद्र गुप्ता शामिल हैं। स्वागत एवं अभिनंदन समारोह के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि नगर पालिका परिषद में एल्डरमैनों की नियुक्ति से प्रदेश एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी नव नियुक्त एल्डरमैन पार्टी की गतिविधियों एवं कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर नव नियुक्त एल्डरमैनों ने केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व, सांसद, विधायक तथा भाजपा जिला अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष शिवदान साकेत, मनीला सिंह चौहान, जिला महामंत्री अनिल पाण्डेय, सुनीता रानी वर्मा, संगीता सिंह चौहान सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।