enewsmp.com
Home सीधी दर्पण तहसीलदार की मौजूदगी में न्यायालय परिसर में दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ

तहसीलदार की मौजूदगी में न्यायालय परिसर में दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ

कुसमी (ईन्यूज एमपी)- जिला पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन में चलाए जा रहे 15 जुलाई से 30 जुलाई तक के विशेष नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान के तहत बुधवार को कुसमी न्यायालय परिसर में तहसीलदार नारायण सिंह की मौजूदगी में किसानों, अधिवक्ताओं एवं आम नागरिकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम का आयोजन थाना कुसमी अंतर्गत थाना प्रभारी अरुण द्विवेदी के निर्देशन में किया गया। इस दौरान एएसआई नंद प्रकाश सिंह सहित प्रधान आरक्षक हृदयलाल दीवान (धड़कन) तथा पुलिसकर्मी रामेश्वर सिंह, कमलेश प्रजापति, अजय विश्वकर्मा, अभिषेक यादव, विवेक राठौर, पुष्पेंद्र यादव, सूरज पांडेय एवं अर्चना मुवेल उपस्थित रहे।

पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प दिलाया। साथ ही युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन अपनाने की अपील की गई।

पुलिस द्वारा बताया गया कि यह जनजागरूकता अभियान कुसमी थाना क्षेत्र में लगातार संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत विद्यालयों, आम सभाओं, बाजार, हाट, बसों, सार्वजनिक स्थलों तथा अन्य सामुदायिक स्थानों पर पहुंचकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पुलिस का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को नशामुक्ति अभियान से जोड़कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।

Share:

Leave a Comment