enewsmp.com
Home सीधी दर्पण दूसरे पंचायत के ग्रामीणों के नाम पर मजदूरी दिखाकर राशि आहरण का आरोप, हितग्राही ने सीईओ से की शिकायत

दूसरे पंचायत के ग्रामीणों के नाम पर मजदूरी दिखाकर राशि आहरण का आरोप, हितग्राही ने सीईओ से की शिकायत

कुसमी (ईन्यूज एमपी)- जनपद पंचायत कुसमी की ग्राम पंचायत कवछ के हितग्राही गणेश प्रसाद गुप्ता ने तालाब निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जनपद पंचायत कुसमी से शिकायत की है। शिकायत 15 जून 2026 को की गई थी, लेकिन उनका कहना है कि अब तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई।

शिकायत के अनुसार वर्क कोड कार्य क्रमांक 22012035354624 के तहत स्वीकृत तालाब निर्माण कार्य आज भी अधूरा है। हितग्राही का आरोप है कि तालाब की खुदाई पूरी नहीं हुई तथा मेड़बंदी का कार्य भी अधूरा पड़ा है। इसके बावजूद संबंधित अधिकारियों एवं रोजगार सहायक की कथित मिलीभगत से निर्माण कार्य को पूर्ण दर्शाकर राशि का आहरण कर लिया गया।

गणेश प्रसाद गुप्ता ने शिकायत में आरोप लगाया है कि मास्टर रोल क्रमांक 11395, 11396, 11397 एवं 11398 के माध्यम से ग्राम पंचायत भदौरा के ग्रामीणों के नाम पर मजदूरी दर्ज कर उनके खातों में राशि हस्तांतरित कर शासकीय धन का आहरण किया गया। उनका कहना है कि वास्तविक निर्माण कार्य अधूरा होने के बावजूद भुगतान कर दिया गया।

हितग्राही ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई, फर्जी भुगतान की जांच तथा अधूरे तालाब निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की है।

Share:

Leave a Comment