enewsmp.com
Home सीधी दर्पण महिला पतंजलि योग समिति सीधी रोली सारस्वत सम्मान से सम्मानित

महिला पतंजलि योग समिति सीधी रोली सारस्वत सम्मान से सम्मानित

सीधी(ईन्यूज एमपी)- गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी रोली मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 16 जुलाई 2026 को रोली सारस्वत सम्मन प्रदान किया गया। इस वर्ष ट्रस्ट ने सीधी जिले में संचालित योग समितियों को सम्मानित किया जिसमें प्रमुख रूप से महिला पतंजति योग समिति सीधी का सम्मान शाल, श्रीफल के साथ ही भव्य सम्मान पत्र के साथ किया गया, जिसे महिला योग समिति की अध्यक्ष श्रीमती सुजाता मिश्रा ने समिति के सदस्यों के साथ ग्रहण किया।
रोली मेमोरियल सभागार में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सीधी की अध्यक्ष श्रीमती मंजू रामजी सिंह रहीं जबकि अध्यक्षता शिक्षाविद डा. लहरी सिंह ने किया।
इस अवसर पर प्रखर वक्ता इन्द्रशरण सिंह ने अपने उद्बोधन में योग के इतिहास तथा उसकी उपयोगिता पर विस्तृत प्रकाश डाला।
वक्ता पुष्पराज सिंह परिहार ने कहा कि योग जीवन के प्रत्येेक चरण में उपयोगी है।
सुशील अग्रवानी ने जीवन के हर चरण में योग का पालन आवश्यक बताया।
डा. मंजू सिंह ने चिकित्सीय ब्याख्या के साथ बताया कि योग हर प्रकार की ब्याधियों से बचने का एकमात्र उपाय है।
श्रीमती मीना गुप्ता ट्रस्टी ने अतिथियों का सम्मान पुष्प गुच्छ से किया। श्रीमती गुप्ता ने बताया कि रोली मेमोरियल मे अनवरत प्रातः योग की कक्षायें संचालित हैं जिसका लाभ लिया जाना चाहिये। सम्मान पत्र का वाचन श्रीमती श्रीपाली गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर पतंजलि योग समिति सीधी के सभी प्रकल्पों के पदाधिकारियों को शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री कमलेश्वर प्रसाद द्विवेदी, मुकुटधारी सिंह, संतोष सिंह बंजारी, मंगलेश्वर सिंह, पंकज सिंह अध्यक्ष लघु वनोपज संघ सीधी उपेन्द्र सिंह अध्यक्ष मप्र पटवारी संघ श्रीराम सिंह कर्चुली, सुखलाल गुप्ता, राजबहोरन शर्मा, राजनारायण सिंह, योगेन्द्र सिंह, गिरजेश तिवारी, अखण्ड शर्मा वीडी कुशवाहा, रिंकू कुशवाहा, सिंधी पंचायत के अध्यक्ष कमल कामदार, श्रीमती सुजाता मिश्रा, श्रीमती पुष्पा सिंह श्रीमती सुनीता सिंह, वरिष्ट पत्रकारगण, पतंजलि योग के सदस्यगण मीडिया के सभी सम्मानितजन सहित सीधी नगर के प्रबुद्ध गणमान्यजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन स्वयं ट्रस्टी चन्द्रमोहन गुप्त ने किया जब कि व्यवस्था में पूरा सहयोग उत्कर्ष गुप्ता तथा उनके साथियों का रहा।

Share:

Leave a Comment