enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी कलेक्टर विकास मिश्रा ने छतीसगढ़ सीमावर्ती विद्यालयों का किया निरीक्षण, विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग एवं अध्ययन सामग्री

सीधी कलेक्टर विकास मिश्रा ने छतीसगढ़ सीमावर्ती विद्यालयों का किया निरीक्षण, विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग एवं अध्ययन सामग्री

भुईमाड़(ईन्यूज एमपी)-सीधी जिले के सीमावर्ती भुईमाड़ क्षेत्र के प्रवास के दौरान शनिवार को कलेक्टर विकास मिश्रा ने शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए शासकीय हाई स्कूल केशलार तथा शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुरूर्च का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, मूलभूत सुविधाओं एवं विद्यार्थियों के अध्ययन-अध्यापन की स्थिति का अवलोकन किया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कक्षाओं में पहुँचकर विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया तथा नियमित अध्ययन, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें थप्रेरित किया। उन्होंने शिक्षकों से विद्यालय की आवश्यकताओं, भवन की स्थिति, फर्नीचर एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक व्यवस्थाएं शीघ्र उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।इस अवसर पर कलेक्टर ने छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग, कॉपी एवं पेन वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रत्येक विद्यार्थी का अधिकार है तथा शासन ग्रामीण एवं सीमावर्ती क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, शिक्षा विभाग का अमला एवं विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। कलेक्टर ने शिक्षकों से विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने के निर्देश भी दिए।

Share:

Leave a Comment