enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी:करंट की चपेट में आने से दो भैंसों की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

सीधी:करंट की चपेट में आने से दो भैंसों की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

चौफाल कोठार गांव की घटना, विद्युत व्यवस्था पर उठे सवाल

सीधी(ईन्यूज एमपी)- जिले के वनांचल क्षेत्र स्थित जमोड़ी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत चौफाल कोठार में करंट की चपेट में आने से दो भैंसों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और पशुपालकों में भारी नाराजगी देखी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत चौफाल कोठार निवासी पिंटू यादव पिता मैनेजर यादव की दो भैंसें सुनील पाण्डेय के घर के पास बिजली के खम्भे से जमीन पर फैले विद्युत करंट की चपेट में आ गईं। करंट लगने से दोनों भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पशुओं की अचानक हुई मौत से पशुपालक को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। ग्रामीणों ने विद्युत व्यवस्था की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा पीड़ित पशुपालक को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

घटना की सूचना संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Share:

Leave a Comment