enewsmp.com
Home सीधी दर्पण कुसमी को मिले नए एसडीएम, अजय शर्मा ने सम्हाला पदभार

कुसमी को मिले नए एसडीएम, अजय शर्मा ने सम्हाला पदभार

कुसमी (ईन्यूज एमपी) सीधी जिले के कुसमी अनुभाग को नए उपखंड अधिकारी (एसडीएम) के रूप में अजय शर्मा का नेतृत्व मिल गया है। उन्होंने 7 जुलाई को कुसमी पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने राजस्व विभाग की बैठक लेकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा राजस्व कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता और आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

पदभार ग्रहण करने के बाद एसडीएम अजय शर्मा ने क्षेत्र का दौरा भी शुरू कर दिया है। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों सहित विभिन्न शासकीय संस्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके।

मीडिया से चर्चा करते हुए एसडीएम अजय शर्मा ने कहा कि आम नागरिकों को शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करेगा।

उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से समन्वय बनाकर कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि बेहतर टीमवर्क से ही शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिए।


Share:

Leave a Comment