enewsmp.com
Home सीधी दर्पण अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, रेत से भरा वाहन जब्त, मुरूम उत्खनन पर प्रकरण दर्ज

अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, रेत से भरा वाहन जब्त, मुरूम उत्खनन पर प्रकरण दर्ज

सीधी (ईन्यूज एमपी)-जिला प्रशासन के निर्देशन तथा जिला खनिज अधिकारी श्री कपिलमुनि शुक्ला के मार्गदर्शन में खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सतत कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में 17 अप्रैल 2026 को जांच के दौरान ग्राम पनवार, तहसील गोपदबनास में खनिज रेत का अनाधिकृत परिवहन करते हुए एक हाइवा वाहन क्रमांक MP53HA1482 को नियमानुसार जब्त किया गया। उक्त वाहन को सुरक्षार्थ थाना प्रभारी, थाना जमोड़ी की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया है। संबंधित वाहन चालक/स्वामी के विरुद्ध म.प्र. खनिज (अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

इसी प्रकार ग्राम कुकड़ीझर में निजी भूमि पर मुरूम के अवैध उत्खनन कर उसे समीप निर्माणाधीन सड़क में उपयोग किए जाने की शिकायत की जांच की गई। जांच में अवैध उत्खनन पाए जाने पर मेसर्स एनएसटी इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स एलएलपी (प्रो. श्रीमती प्रीति एवं श्रीमती श्रुति अग्रवाल, रोहिणी, दिल्ली) के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है।

सभी प्रकरण कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा ऐसी गतिविधियां पाए जाने पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, जिससे जिले में अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Share:

Leave a Comment