enewsmp.com
Home सीधी दर्पण अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई, कई वाहन जब्त

अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई, कई वाहन जब्त

सीधी(ईन्यूज एमपी)-कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं जिला खनिज अधिकारी कपिलमुनि शुक्ला के मार्गदर्शन में खनिज एवं पुलिस के संयुक्त दल द्वारा गोपदबनास, मझौली, मड़वास एवं चुरहट तहसील क्षेत्रों में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु दिनांक 09.04.2026 एवं 10.04.2026 को दिन एवं रात्रि में सघन जांच अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान ग्राम कुरवाह, तहसील गोपदबनास में प्राप्त शिकायत की जांच में हाइवा क्रमांक MP53HA2238 मुरूम के अवैध उत्खनन/परिवहन में संलिप्त पाया गया। वैधानिक अनुमति/दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने पर वाहन को नियमानुसार जब्त कर थाना कोतवाली सीधी की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया।

इसी क्रम में ग्राम निधिपुरी, तहसील मड़वास स्थित गोपद नदी घाट से रेत का अवैध परिवहन करते हुए बिना नंबर के स्वराज ट्रैक्टर (चेसिस क्रमांक MBNAK49ADMTH41575) को जब्त कर थाना मड़वास की अभिरक्षा में सौंपा गया।

खनिज कोयले के अनाधिकृत परिवहन में संलिप्त वाहन क्रमांक UP66T7207 एवं UP66T5610 को जब्त कर थाना मझौली में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। साथ ही ग्राम चिलरी, तहसील चुरहट में अवैध रेत परिवहन करते पाए गए ट्रैक्टर क्रमांक MP53ZD3708 एवं हाइवा क्रमांक MP53HA2065 को जब्त कर थाना कमर्जी में अभिरक्षा में रखा गया है।

संबंधित वाहन चालकों/स्वामियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। बिना नंबर वाहनों द्वारा खनिज परिवहन के प्रकरण में संबंधित वाहन स्वामियों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही हेतु जिला परिवहन अधिकारी, सीधी को पृथक से लेख प्रेषित किया जाएगा।

के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा ऐसे प्रकरण पाए जाने पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, जिससे अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

Share:

Leave a Comment