enewsmp.com
Home सीधी दर्पण आज और कल रामपुर नैकिन के दौरे पर रहेंगे सीधी कलेक्टर

आज और कल रामपुर नैकिन के दौरे पर रहेंगे सीधी कलेक्टर

सीधी(ईन्यूज एमपी)- कलेक्टर विकास मिश्रा 10 एवं 11 अप्रैल 2026 को विकासखंड रामपुर नैकिन क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकास कार्यों एवं शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण करने के साथ चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10 अप्रैल को सायं 4 बजे कलेक्टर सीएम राइज स्कूल रामपुर नैकिन एवं निर्माणाधीन अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद नगर परिषद, जनपद पंचायत एवं तहसील कार्यालय का जायजा लेंगे। तत्पश्चात ग्राम पंचायत रघुनाथपुर में चौपाल आयोजित कर स्व-सहायता समूहों की गतिविधियों का अवलोकन करेंगे। वहीं ग्राम पंचायत चोरगड़ी में चौपाल कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे। कलेक्टर शिकारगंज में रात्रि विश्राम करेंगे।

11 अप्रैल को प्रातः 8 बजे चंदरेह शिव मंदिर पहुंचकर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कार्यों का अवलोकन एवं श्रमदान करेंगे। इसके बाद ग्राम पंचायत गुजरेड़ में तालाब, स्कूल एवं आंगनवाड़ी का निरीक्षण करेंगे। ग्राम पंचायत पोस्ता में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में शामिल होंगे। इसके पश्चात हनुमानगढ़ तहसील कार्यालय एवं गौशाला का निरीक्षण करेंगे।

दौरे के दौरान कलेक्टर द्वारा क्षेत्रीय विकास कार्यों की समीक्षा, जनसमस्याओं के निराकरण तथा शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित किया जाएगा।

Share:

Leave a Comment