सीधी(ईन्यूज एमपी)- मध्यप्रदेश शासन के निर्देशों के अनुपालन में सीधी जिला प्रशासन ने महावीर जयंती के अवकाश को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब जिले में 31 मार्च 2026 (मंगलवार) के स्थान पर 30 मार्च 2026 (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) मंत्रालय भोपाल के पत्र के आधार पर तथा स्थानीय परिस्थितियों और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2026 के घोषित अवकाश में संशोधन किया गया है। इसके तहत महावीर जयंती के अवसर पर पूर्व में 31 मार्च को घोषित अवकाश को परिवर्तित कर अब 30 मार्च को पूरे जिले में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसके साथ ही आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को जिले के सभी शासकीय कार्यालय एवं संस्थान पूर्ववत खुले रहेंगे और नियमित कार्य होगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी इस आदेश की सूचना संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है, ताकि सभी स्तर पर इसका पालन सुनिश्चित किया जा सके।