enewsmp.com
Home सीधी दर्पण जिले में औसत वर्षा 1137.2 मि.मी. दर्ज

जिले में औसत वर्षा 1137.2 मि.मी. दर्ज

सीधी(ईन्यूज़ एमपी)-  अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि 15 सितम्बर को सीधी जिले में 5.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। तहसील रामपुर नैकिन में 6.5 मि.मी., चुरहट में 0.0 मि.मी., गोपद बनास में 21.4 मि.मी., सिहावल में 0.0 मि.मी., बहरी में 0.0 मि.मी., मझौली में 12.0 मि.मी. और कुसमी में 0.0 मि.मी. वर्षा हुई है।

उल्लेखनीय है कि जिले में अब तक 1137.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। 01 जून से 15 सितम्बर तक तहसील रामपुर नैकिन में सर्वाधिक वर्षा 1381.6 मि.मी. दर्ज की गई है। तहसील चुरहट में 1001.0, गोपद बनास में 1230.0, सिहावल में 1025.8, बहरी में 977.8, मझौली में 1096.0 और कुसमी में 1248.0 मि.मी. औसत वर्षा हुई है जबकि गतवर्ष इसी अवधि में जिले में 668.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई थी। गतवर्ष की तुलना में इस वर्ष 468.4 मि.मी. औसत वर्षा अधिक हुई है।

Share:

Leave a Comment