enewsmp.com
Home सीधी दर्पण 25 वी राज्य स्तरीय वूशु प्रतियोगिता सिवनी के लिए सीधी के खिलाड़ी रवाना

25 वी राज्य स्तरीय वूशु प्रतियोगिता सिवनी के लिए सीधी के खिलाड़ी रवाना

सीधी(ईन्यूज एमपी)--- पुलिस अधीक्षक तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस सामुदायिक भवन में (वूशु ट्रैनिंग सेंटर पुलिस लाइन सीधी) में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी सीधी जिले के वूशु मार्शल आर्ट्स के खिलाड़ी 25 वी राज्य स्तरीय चैंपियनशिप जोकि सिवनी जिले में दिनांक 7 से 8 सितंबर 2024 को आयोजित हो रही, सीधी से 15 खिलाडियों का दल रवाना हुई। यह मध्य प्रदेश की राज्य स्तर की प्रतियोगिता है, जिसमें सभी जिलों के सब जुनियर एवं सीनियर वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे।

भाग लेने वाले वूशु खिलाड़ी वैष्णवी त्रिपाठी 45 केजी, अनिशा यादव 56 केजी, अवनी मिश्र 20 केजी, आलसीला केवट 42 केजी, ईक्षा तिवारी 65 केजी, आयुष कुमार वर्मा 56 केजी, आशुतोष केवट 24 केजी, सुरियांस सिंह चौहान 32 केजी, अनुज तिवारी 38 केजी, पियूष प्रताप सिंह 48 केजी, पवन यादव 80 केजी, बाल कुमार लीनिया 60 केजी, जगमोहन कुशवाहा 52 केजी, अंकित सेन 48 केजी, काजू सोधिया ताऊलू में टीम मैनेजर गुंजन मिश्रा है। ये सभी खिलाडी वूशु ट्रैनिंग सेंटर पुलिस लाइन सीधी में मानिंद शेर अली खान वूशु कोच के द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।

प्रतियोगिता का आयोजन तीन आयु समूहों में किया जाएगा। जिनसे सिनियर 18 वर्ष और उससे अधिक, सब जूनियर 12 से 14 वर्ष, सबजूनियर 12 वर्ष से कम। प्रतियोगिता प्रारूप: प्रतियोगिता अंतर्राष्ट्रीय वुशु महासंघ, भारतीय वुशु संघ एवं मध्य प्रदेश वूशु संघ के नियमों के अनुसार आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के बाद, प्रथम स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को शीर्ष रैंक वाले खिलाड़ियों को सीनियर राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चुना जाएगा । इस स्पर्धा में चयनित सीनियर खिलाड़ी आगामी सीनियर राष्ट्रीय स्पर्धा देहरादून में दिनांक 22 सितंबर से भाग लेंगे। मध्य प्रदेश से सभी वर्गों के कुल 52 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्पर्धा हेतु किया जाएगा। सब जूनियर राष्ट्रीय स्पर्धा का आयोजन दिसंबर में ओडिसा में प्रस्तावित है।

स्पर्धा में अंतर्राष्ट्रीय पदक प्राप्त खिलाड़ी , राष्ट्रीय पदक विजेता व अन्य सभी खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। ज्ञात हो की आगामी राष्ट्रीय खेलों देहरादून हेतु खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए किया जायेग। पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार वर्मा एवं जिला खेल अधिकारी अरविंद कुमार श्रीवास्तव के द्वारा इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मेडल लाने हेतु शुभकामनाएं दी गई। खेल खेलो स्वस्थ रहो व राष्ट्रभिमान बढ़ाओ। सभी युवा व युवतियों को खेल की तरफ अपना समय देना चाहिए पढ़ाई से साथ साथ क्योंकि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है और स्वस्थ मन में स्वस्थ विचार आता है।

Share:

Leave a Comment