enewsmp.com
Home सीधी दर्पण जारी है सीधी बारिश का दौर,औसत वर्षा 111.6 मि.मी. दर्ज, सर्वाधिक वर्षा रामपुर नैकिन में...

जारी है सीधी बारिश का दौर,औसत वर्षा 111.6 मि.मी. दर्ज, सर्वाधिक वर्षा रामपुर नैकिन में...

सीधी(ईन्यूज एमपी)- अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि 02 जुलाई को सीधी जिले में 46.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। तहसील रामपुर नैकिन में 22.0 मि.मी., चुरहट में 27.8 मि.मी., गोपद बनास में 55.2 मि.मी., सिहावल में 74.8 मि.मी., बहरी में 60.0 मि.मी., मझौली में 34.0 मि.मी. और कुसमी में 50.0 मि.मी. वर्षा हुई है।
उल्लेखनीय है कि जिले में अब तक 111.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। 01 जून से 02 जुलाई तक तहसील रामपुर नैकिन में सर्वाधिक वर्षा 166.1 मि.मी. दर्ज की गई है। तहसील चुरहट में 37.8, गोपद बनास में 100.4, सिहावल में 99.2, बहरी में 103.4 मझौली में 108.0 मि.मी. और कुसमी में 166.0 मि.मी. औसत वर्षा हुई है जबकि गतवर्ष इसी अवधि में जिले में 114.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई थी। गतवर्ष की तुलना में इस वर्ष 2.5 मि.मी. औसत वर्षा कम हुई है।

Share:

Leave a Comment