enewsmp.com
Home सीधी दर्पण लंबे समय बाद सीधी में आज इंद्रदेव हुए मेहरबान, औसतन 65.3 मि.मी. दर्ज,सर्वाधिक वर्षा रामपुर नैकिन में...

लंबे समय बाद सीधी में आज इंद्रदेव हुए मेहरबान, औसतन 65.3 मि.मी. दर्ज,सर्वाधिक वर्षा रामपुर नैकिन में...

सीधी(ईन्यूज एमपी)- अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि 01 जुलाई को सीधी जिले में 28 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। तहसील रामपुर नैकिन में 100 मि.मी., चुरहट में 5.0 मि.मी., गोपद बनास में 10.2 मि.मी., सिहावल में 18.0 मि.मी., बहरी में 4.6 मि.मी., मझौली में 13.0 मि.मी. और कुसमी में 45.0 मि.मी. वर्षा हुई है।
उल्लेखनीय है कि जिले में अब तक 65.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। 01 जून से 01 जुलाई तक तहसील रामपुर नैकिन में सर्वाधिक वर्षा 144.1 मि.मी. दर्ज की गई है। तहसील चुरहट में 10.0, गोपद बनास में 45.2, सिहावल में 24.4, बहरी में 43.4 मझौली 74.0 मि.मी. और कुसमी में 116.0 मि.मी. औसत वर्षा हुई है जबकि गतवर्ष इसी अवधि में जिले में 109.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई थी। गतवर्ष की तुलना में इस वर्ष 44.4 मि.मी. औसत वर्षा कम हुई है।

Share:

Leave a Comment