सीधी (ईन्यूज एमपी)-विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए आज 31 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक की उपस्थिति में रिटर्निंग आफीसर आर पी त्रिपाठी द्वारा की गई। संवीक्षा के उपरांत विधानसभा क्षेत्र 82 धौहनी में 12 अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए। रिटर्निंग आफीसर से प्राप्त जानकारी के अनुसार कमलेश सिंह इण्डियन नेशनल कांग्रेस, कुंवर सिंह टेकाम भारतीय जनता पार्टी, प्रज्ञा सिंह जन अधिकार पार्टी, राजू प्रसाद पनिका भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, लालदेव सिंह ‘‘कुशराम‘‘ गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी, विश्वनाथ सिंह मरकाम समाजवादी पार्टी, सविता विश्वनाथ सिंह ‘‘मरकाम‘‘ आपका गणतंत्र पार्टी, ‘‘मूलनिवासी‘‘ हीरालाल टांडिया पीपल्स पार्टी ऑफ इण्डिया (डेमोक्रेटिक) के नामांकन वैध पाए गए। इसी प्रकार निर्दलीय अभ्यथिर्यों नीता कोल, प्रेम लाल बैगा, बंशगोपाल सिंह एवं राम सिंह पिता करन सिंह के नामांकन पत्र संवीक्षा के दौरान वैध पाए गए।