enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रीवा दौरे पर, पदयात्रा और एशियाई हॉकी चैंपियनशिप के समापन समारोह में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रीवा दौरे पर, पदयात्रा और एशियाई हॉकी चैंपियनशिप के समापन समारोह में होंगे शामिल

भोपाल (ईन्यूज़ एमपी)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रीवा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे रीवा में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल होंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री निमूबेन बांभनिया और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी मौजूद रहेंगे। पदयात्रा सुबह 11 बजे NCC ग्राउंड से प्रारंभ होगी।

मुख्यमंत्री के रीवा दौरे का एक अन्य प्रमुख कार्यक्रम एशियाई हॉकी चैंपियनशिप से जुड़ा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 7:30 बजे भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्थित स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां वे एशियाई हॉकी चैंपियनशिप के पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री के दोनों कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां की गई हैं। पदयात्रा में विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों की सहभागिता रहेगी, वहीं हॉकी चैंपियनशिप के पुरस्कार वितरण समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

Share:

Leave a Comment