enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश बसों में लगी भीषण आग धू-धू कर जलीं इस शहर की 8 बसें...

बसों में लगी भीषण आग धू-धू कर जलीं इस शहर की 8 बसें...

भोपाल ( ईन्यूज एमपी) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा स्थित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) में रविवार शाम भीषण आग लग गई। वर्मा ट्रेवल्स की खड़ी 8 बसों ने देखते ही देखते आग पकड़ ली, जिसमें 4 बसें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं और 4 बसें आधी क्षतिग्रस्त हो गईं। लपटें इतनी तेज थीं कि एक किलोमीटर दूर से काला धुआं दिख रहा था।

ये सभी बसें डीजल इंजन वाली थीं और सूरत, अहमदाबाद, पुणे, बालाघाट, छिंदवाड़ा और बैतूल रूट पर चलती थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब 7 बजे धमाके के साथ आग फैली। सूचना पर 10 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

Share:

Leave a Comment