enewsmp.com
Home सीधी दर्पण अतिवृष्टि के चलते जिले के सभी स्कूल आज बंद, कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यालयों पर लागू आदेश

अतिवृष्टि के चलते जिले के सभी स्कूल आज बंद, कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यालयों पर लागू आदेश

रीवा (ईन्यूज एमपी)-जिले में लगातार हो रही अतिवृष्टि को देखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर आज 20 अगस्त 2026 को जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी पी.एल. मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि अतिवृष्टि के कारण सुरक्षा की दृष्टि से कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी विद्यालयों में आज अवकाश रहेगा। यह आदेश जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों पर लागू होगा।

जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यदि आदेश के बावजूद कोई विद्यालय खुला पाया जाता है अथवा विद्यार्थियों को स्कूल बुलाया जाता है, तो संबंधित विद्यालय के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी विद्यालय प्रबंधन से आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Share:

Leave a Comment