enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीएम ने सीधी की 2.08 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में रक्षाबंधन शगुन सहित भेजी राशि

सीएम ने सीधी की 2.08 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में रक्षाबंधन शगुन सहित भेजी राशि

सीधी (ईन्यूज एमपी)-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मैहर जिले में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की पात्र हितग्राहियों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि अंतरित की। इस अवसर पर प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 2,148 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की गई। इसमें योजना की मासिक सहायता राशि के साथ रक्षाबंधन शगुन की राशि भी शामिल है।

सीधी जिले में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 2 लाख 08 हजार 369 पात्र महिलाओं के खातों में प्रति महिला 1,500 रुपये मासिक सहायता एवं 250 रुपये अतिरिक्त रक्षाबंधन शगुन, अर्थात कुल 1,750 रुपये प्रति महिला, की दर से राशि अंतरित की गई। इस प्रकार जिले की महिलाओं के खातों में कुल 36 करोड़ 19 लाख से अधिक की राशि पहुंची।

जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रवेश मिश्रा ने बताया कि जिले में योजना के सभी पात्र हितग्राहियों को राशि का अंतरण किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में जनपद पंचायत कुसमी की 17,290, मझौली की 29,024, रामपुर नैकिन की 43,764, सीधी की 54,275 तथा सिहावल की 51,285 महिलाओं के खातों में राशि अंतरित की गई।

इसी प्रकार नगरीय क्षेत्रों में नगर पालिका सीधी की 6,105, नगर परिषद चुरहट की 2,404, मझौली की 2,089 तथा रामपुर नैकिन की 2,133 महिलाओं को भी योजना का लाभ मिला। इस तरह ग्रामीण एवं नगरीय दोनों क्षेत्रों की पात्र महिलाओं के खातों में 1,500 रुपये की मासिक सहायता के साथ 250 रुपये का अतिरिक्त रक्षाबंधन शगुन अंतरित किया गया।

Share:

Leave a Comment