enewsmp.com
Home सीधी दर्पण अवकाश दिवसों में भी खुले रहेंगे शासकीय कार्यालय, विधानसभा प्रश्नों के समयबद्ध उत्तर भेजने के निर्देश

अवकाश दिवसों में भी खुले रहेंगे शासकीय कार्यालय, विधानसभा प्रश्नों के समयबद्ध उत्तर भेजने के निर्देश

सीधी(ईन्यूज एमपी)- विधानसभा के मानसून सत्र जुलाई-2026 को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर विकास मिश्रा ने विधानसभा प्रश्नों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उत्तर तैयार कर शासन को प्रेषित करने के लिए अपर कलेक्टर बी.पी. पाण्डेय को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

जारी आदेश के अनुसार विधानसभा का मानसून सत्र प्रारंभ होने के कारण प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन तथा विधानसभा प्रश्नों के त्वरित निराकरण के लिए अवकाश दिवसों में भी जिले के सभी शासकीय कार्यालय खुले रहेंगे। सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि विधानसभा प्रश्नों के उत्तर निर्धारित समय-सीमा में तैयार कर शासन को प्रेषित करना सुनिश्चित करें।

कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक विभाग अपने स्तर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित करे, ताकि विधानसभा प्रश्नों से संबंधित जानकारी का संकलन, परीक्षण तथा उत्तर तैयार करने का कार्य समयबद्ध रूप से पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि विधानसभा प्रश्नों के उत्तर शासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही भेजे जाएं तथा वे तथ्यपरक, अद्यतन और त्रुटिरहित हों।

कलेक्टर ने सभी विभागों को विधानसभा कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं, ताकि विधानसभा प्रश्नों के उत्तर निर्धारित समय पर शासन को उपलब्ध कराए जा सकें।

Share:

Leave a Comment