सीधी(ईन्यूज एमपी)- -अखिल भारतीय प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) राष्ट्रीय सचिव मंडल के वरिष्ठ सदस्य विनीति तिवारी को शोधपरक पुस्तक लेखन के लिए शंकर ब्रह्म समाज विज्ञान ग्रंथालय, पुणे द्वारा फैलोशिप प्रदान किए जाने पर प्रलेस इकाई सीधी के अध्यक्ष सोमेश्वर सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए विनीति तिवारी को बधाई दी है। प्रख्यात वास्तुकार शंकर ब्रह्म की स्मृति में स्थापित भारत के गिने-चुने प्रगतिशील शोध संस्थानों में शंकर ब्रह्म समाज विज्ञान ग्रंथालय, पुणे एक है,जिसे प्रतिबद्ध मार्क्सवादी अर्थशास्त्री डॉ. सुलभा ब्रह्म ने बौद्धिक एवं अनुसंधान संस्थान के तौर पर विकसित किया है। इस अनुसंधान संस्थान ग्रंथालय ने साल 2026 के लिए अपनी विशेष शोध एवं पुस्तक लेखन फैलोशिप लेखक, कवि और सामाजिक-मानवाधिकार कार्यकर्ता विनीति तिवारी को दी है। जो शोधपरक पुस्तक का लेखन करेंगे। इस शोध हेतु विनीति तिवारी को पचास हजार रुपये की ग्रांट भी प्रदान की गई है। विनीति तिवारी तीन लम्बे समय से सामाजिक एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता के रुप में जन-आंदोलनों में सक्रिय हैं। पेशे से सिविल इंजीनियर रहे विनीति तिवारी बाद में पत्रकारिता, काव्य और नाट्य-लेखन के माध्यम से सामाजिक आंदोलनों में सक्रिय हुए। वह संभव केंद्र, इंडोर के फाउंडिंग मेंबर हैं और जोशी-अधिकारी इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल स्टडीज, दिल्ली के जुड़े हुए हैं। विनीति तिवारी प्रलेस के राष्ट्रीय सचिव मंडल के सदस्य के अलावा अखिल भारतीय शांति एवं एकजुटता संगठन (एपो) के राष्ट्रीय सचिवमंडल के सदस्य, इंडो-फैलोशियन सॉलिडेरिटी नेटवर्क के कोर सेंट्रल कमेटी मेंबर व इंडियन पीपल्स थिएटर एसोसिएशन (इप्टा) के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य के तौर पर भी अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि नवंबर 2025 में विनीति तिवारी ने फैलोशियन के वेस्ट बैंक हमास के ग्राउंड-लेवल दौरा किया और वहां की जमीनी हकीकत से रू-ब-रू हुए। ग्रंथालय द्वारा अपने आधिकारिक पत्र में विनीति तिवारी के लंबे समय से एक अमन, इंसाफ और न्यायसंगत दुनिया के लिए समर्पण एवं प्रतिबद्धता का सम्मान करते हुए कहा गया है कि एक इंसाफ वाली और शांतिपूर्ण दुनिया के लिए विनीति तिवारी के पक्के कमिटमेंट ने फैलोशियन पर पब्लिक डिस्कोर्स को काफी बेहतर बनाया है। उनका काम पूरे भारत में आज के लेखकों और जन-कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। प्रलेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष पी लक्ष्मीनारायण, महासचिव डॉ. सुखदेव सिंह सिरसा ने प्रलेस के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की ओर से विनीति तिवारी को इस विलक्षण और उल्लेखनीय उपलब्धि पर मुबारकबाद प्रदान करते हुए उनके सफल, सुखद, समृद्ध, स्वर्गीय एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं अर्पित की है।